कभी कल्पना कीजिए, जब दुश्मन देश की सीमाओं से नहीं, बल्कि अपने ही देश की सत्ता की कुर्सियों से वार करता है, तो उस देश की आत्मा कितनी आहत होती होगी। 26/11 के मुंबई हमलों से लेकर वायुसेना के एयरस्ट्राइक प्लान तक, जब-जब भारत पर संकट आया, तब-तब हमारी पिछली सरकारें और उनके चहेते पत्रकार एवं एजेंट्स, या तो चुप रहीं या दुश्मनों के साथ खड़ी नजर आईं। हर हमले के पीछे सिर्फ बाहरी नहीं, बल्कि अंदरूनी साजिश भी दिखाई दी — एक ऐसी साजिश, जो अपनों की चुप्पी और समर्थन से मजबूत होती गई।
क्या हम भूल सकते हैं कि कैसे कांग्रेस सरकार ने 26/11 के बाद एयरस्ट्राइक को रोक दिया? क्या हम अनदेखा कर सकते हैं कि कैसे एक बड़े मीडिया संस्थान की पत्रकार बरखा दत्त, कारगिल और 26/11 के दौरान दुश्मन को हमारे सैनिकों की गतिविधियों की जानकारी दे रही थीं?
कौन भूल सकता है कि कैसे दाऊद गिलानी उर्फ़ हेडली ने कबूल किया कि लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी इशरत जहां को नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए भेजा गया था, और इसके बावजूद सेक्युलर ब्रिगेड ने उसे ‘मासूम छात्रा’ बताकर महिमामंडित किया।
जब देश को भीतर से खोखला किया जा रहा था, जब हिंदू समाज को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा था, तब क्या यह राष्ट्र केवल भाग्य के भरोसे जिंदा रह गया था?
नहीं। भारत को बचाने के लिए ऊपरवाले ने एक विराट नेतृत्व को भेजा — नरेन्द्र मोदी।
मोदीजी का आना कोई राजनीतिक बदलाव नहीं था, यह भारत माता की पुकार थी। उन्होंने सिर्फ सरकार नहीं बदली, भारत की आत्मा को जागृत किया। उन्होंने:
- आतंकियों को घर में घुसकर मारा।
- सेना को खुली छूट दी।
- वक्फ बोर्ड जैसे एकतरफा कानून को संतुलित किया।
- भारत के आत्मसम्मान को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया।
- और सबसे बढ़कर, हिंदू समाज में जागृति का अलख जगाया।
अगर आज भी यह नेतृत्व न होता, तो सोचिए… हम कश्मीर से हाथ धो बैठे होते, हिंदू मंदिरों पर कब्जा जारी रहता, हर आतंकी को “बेचारा अल्पसंख्यक” कहकर बचा लिया जाता| और भारत की अस्मिता, सेक्युलरिज़्म की चादर में दफन हो जाती।
लेकिन अब नहीं।
- अब भारत जाग गया है। अब हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा।
- यह कोई साधारण समय नहीं है — यह इतिहास बनाने का समय है।
हमारे सामने एक ही लक्ष्य है: राष्ट्र रक्षा और सनातन पुनर्जागरण। - और इसके लिए मोदीजी का नेतृत्व, और हम सभी का एकजुट संकल्प ही भारत का भविष्य तय करेगा।
🇳🇪 जय भारत, वन्देमातरम 🇳🇪
अधिक ब्लॉग्स के लिए कृपया www.saveindia108.in पर जाएं।