🔥 “हम किसी के खिलाफ नहीं हैं — पर अब चुप रहना भी अधर्म है जब हमारी संस्कृति और धर्म पर बार–बार आघात हो रहा है।”
हम किसी के खिलाफ नहीं हैं पर अब चुप रहना भी अधर्म है, जब हमारी संस्कृति और धर्म पर बार-बार आघात हो रहा है। यह समय केवल बहस का नहीं, बल्कि सनातन धर्म पुनर्जागरण और हिंदू एकता का है। भारत की सबसे प्राचीन और जीवित सभ्यता, जो “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे सिद्धांतों पर आधारित है, आज अपने ही घर में उपेक्षा और चुनौतियों का सामना कर रही है। अगर हम अब भी बिखरे रहे, तो हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
🌍 विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता – अपने ही घर में उपेक्षित क्यों?
- सनातन धर्म – विश्व की सबसे प्राचीन और जीवित सभ्यता – केवल एक आस्था नहीं, बल्कि एक जीवन-दर्शन है।
“वसुधैव कुटुम्बकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे सिद्धांत सिर्फ कथन नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शन हैं। - फिर भी आज, अपने ही देश में, हिंदू होना अपराध बना दिया गया है।
गर्व करने के बजाय हमें माफ़ी माँगने को कहा जाता है।
क्यों?
- क्योंकि दशकों से – और विशेषकर स्वतंत्रता के बाद – हिंदू पहचान को दबाया गया,
- उसकी आवाज़ को “सांप्रदायिकता” कहकर चुप कराया गया,
- और उसकी गौरवशाली विरासत को “ब्राह्मणवाद”, “पितृसत्ता”, “बहुसंख्यकवाद” जैसे शब्दों से कुचल दिया गया।
🩸 चुनिंदा आक्रोश और हिंदुओं के विरुद्ध तंत्र का खेल
- कश्मीर से लाखों हिंदू विस्थापित हुए, पर कोई मोमबत्ती नहीं जली।
- गोधरा में 60 हिंदू जलकर मरे, पर दोष हिंदुओं को ही दिया गया।
- आज भी मंदिरों को सरकार नियंत्रित करती है, जबकि दूसरे धर्मों के पवित्र स्थलों को पूरी स्वायत्तता है।
- जब कोई कहता है “सब धर्म एकजैसे हैं”, तो हमसे ही प्रमाण माँगा जाता है! दूसरे लोगों को कोई नहीं कहता है/
क्यों हर बार हम ही अपनी सहनशीलता साबित करें अपने ही देश में?
🤯 शब्दों का षड्यंत्र – ‘सेक्युलरिज्म’ और ‘नॉन–वायलेंस’ हिंदुओं को कुचलने के औज़ार बने
- जब भी हिंदू अपनी बात कहे — उसे “फासिस्ट”, “संघी”, “कट्टरपंथी” बना दिया जाता है।
- लेकिन जब अन्य धर्मों की कठोरता सामने आती है — उसे “धार्मिक स्वतंत्रता” का नाम दे दिया जाता है।
इतिहास गवाह है —
- जब हिंदू बौद्ध अहिंसा में फंसे, तो अफगानिस्तान से मिटा दिए गए।
- जब गांधीवादी अहिंसा अपनाई — तो पाकिस्तान और बांग्लादेश हाथ से निकल गए।
- अब ये नई जंजीरें – कम्युनलिज्म, सेक्युलरिज्म, गांधीवाद –
हमें मानसिक रूप से बंदी बना चुकी हैं और हमारे पतन का कारण बन रहे हैं।
🛕 आध्यात्मिक संकट – धर्म से अलगाव और आत्मग्लानि
- ये सिर्फ राजनीति नहीं — ये आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पतन है।
- हमारे बच्चे रामायण और गीता से ज़्यादा विदेशी विचारधाराएं जानते हैं।
- हमारे धर्मगुरु लाभ के पीछे भागते हैं,
- हमारा शिक्षा तंत्र हिंदू गौरव को दबाकर विदेशी आक्रांताओं को महान बनाता है।
कांग्रेस और वामपंथी गठजोड़ ने हिंदू इतिहास को कलंकित किया और हिंदू मन को गुलाम बना दिया।
🇮🇳 मोदी युग – एक मौका अपनी जड़ों को पुनः पाने का
- मोदी सरकार, तमाम विरोधों के बावजूद:
- राम मंदिर का निर्माण किया है,
- ट्रिपल तलाक जैसे अन्याय को समाप्त किया है,
- और भारत को आत्मनिर्भर एवं गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ रही है।
पर सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती।
हमें चाहिए:
हिंदू एकता, सभ्यता पर गर्व, और राजनीतिक जागरूकता।
⚔️ क्या करें – रास्ता क्या है?
l जाति से ऊपर उठो – धर्म हमें जोड़ता है, जाति हमें तोड़ती है।
- शिक्षा और जागरूकता फैलाओ – सच जानो और आगे बताओ।
- धर्म रक्षक नेतृत्व का समर्थन करो – निष्पक्ष रहना अब मूर्खता है।
- मीडिया और संस्कृति में अपनी भागीदारी बढ़ाओ – खबरों को नियंत्रित करो।
- शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनो –
विपत्ति में जो मजबूत रहता है, आत्मरक्षाऔर प्रतिकार के लिए तैयार है, जाग्रत और संगठित है, वही धर्म की रक्षा कर सकता है।
🛡️ हम 100 करोड़ हैं – फिर भी बिखरे हुए हैं
- जब 5 लाख रामभक्त राम मंदिर के लिए खड़े हुए, दुनिया देखती रह गई।
- जब हिंदू संगठनों ने बायकॉट किया, anti-Hindu platforms बंद होने लगे।
अब सोचो — 100 करोड़ संगठित हिंदू क्या कर सकते हैं?
- हम भारत को धर्मनिष्ठ, आत्मनिर्भर, और विश्वगुरु बना सकते हैं।
🕉️ आओ प्रतिज्ञा करें:
- “हम किसी से द्वेष नहीं रखेंगे —
लेकिन अपने धर्म और देश के अपमान को भी चुपचाप नहीं सहेंगे।” - “हम इतिहास नहीं भूलेंगे, और झूठ सहन नहीं करेंगे —
हम जागेंगे, बोलेंगे, और संघर्ष करेंगे – सनातन की रक्षा के लिए।”
🚩 गर्वित हिंदू, संगठित हिंदू – आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है
🚩 हिंदू राष्ट्र कट्टरता नहीं – यह सम्मान और अस्तित्व की रक्षा है
🚩 सनातन अंधविश्वास नहीं – यह भारत की आत्मा है
🇮🇳 जय भारत, वन्देमातरम 🇮🇳
पुराने मेसेजेस के लिए कृपया हमारी वेबसाईट www.saveindia108.in पर जाएं।
👉Join Our Channels👈
➡Telegram Group: https://t.me/+T2nsHyG7NA83Yzdl
➡WhatsApp Group: https://chat.whatsapp.com/HxGZvlycYPlFvBO17O3eGW
